पुतला पॉलिटिक्स: अब NSUI ने शिवराज का पुतला फूंका

कमलेश लक्षकार/भोपाल। मध्यप्रदेश में 'पुतला पॉलिटिक्स' शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ मिथ्या आरोप जड़ने का प्रपंच रचने वाले दिग्विज सिंह के पुतले फूंके जा रहे हैं तो इसके विरोध में अब कांग्रेसियों ने भी NSUI को आगे करके शिवराज सिंह के पुतले जलाश शुरू कर दिए।

मन्दसौर में एनएसयूआई द्वारा स्थानिय गांधी चौराहे पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का पुतला जलाया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि व्यापम घोटाले ने प्रदेश के लाखों नौजवानों के साथ विश्वासघात किया है। मुख्यमंत्री इस मामले में सीधे दोषी है। एस.आई.टी ने मुख्यमंत्री और उनकी पत्नि साधना सिंह के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है। जिसके चलते प्रदेश की जनता तथा नौजवानों में भारी आक्रोश है।

इस घोटाले के विरोध में एनएसयूआई ने जिलाध्यक्ष सुनिल बसेर के नेतृत्व में गांधी चौराहे पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। कांग्रेसजन भारी आक्रोश में दिखे तथा मांग की कि घटना की सीबीआई जांच करवाई जाए तथा तत्काल मुख्यमंत्री तथा उनकी पत्नि के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जाए।

पुतला दहन में जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष महेन्द्रसिंह गुर्जर, पूर्व जिला कांग्रेस के अध्यक्ष मुकेश काला, प्रदेश कांग्रेस के सचिव अनिल संचेति, शहर ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष मो. हनीफ शेख, सगर मेव, जिला कांग्रेस के प्रवक्ता शिवभानुसिंह बघेल, डा. प्रितिपालसिंह राणा, महीला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष बबीतासिंह तौमर, वरिष्ठ नैत्री रफत पयामी, कांतिलाल राठौर, सहित कई कांग्रेस जन उपस्थित थें! आभार दिलीप पीण्डा ने माना।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!