व्यापमं घोटाला: पूर्व मंत्री के ओएसडी ने सरेंडर किया

Updesh Awasthee
भोपाल। पूर्व परिवहन मंत्री जगदीश देवड़ा के ओएसडी और व्यापमं घोटाले में आरोपी राजेन्द्र सिंह ने गुरुवार को एसटीएफ के सामने सरेंडर कर दिया है। राजेन्द्र पर वन रक्षक भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारों को फर्जी तरीके से पास कराने का आरोप है। आरोपी बनाए जाने के बाद राजेन्द्र फरार हो गया था। राजेन्द्र की तलाश में एसटीएफ ने भोपाल से लेकर भिंड तक दबिश दी थी। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका था। इस बीच उसने जबलपुर हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी। इस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उसे गुरुवार तक एसटीएफ के समक्ष सरेंडर करने के निर्देश दिए थे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!