कर्मचारी संघ अध्यक्ष पर जानलेवा हमला

Updesh Awasthee
दमोह। नगरपलिका कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पर एक ऑटो चालक ने लोहे की राड से हमला कर घायल कर दिया। सिर पर राड लगते ही वो नीचे गिर पड़े और उसी समय ऑटो चालक ऑटो छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर नपा कर्मचारी एकत्रित हुए और कोतवाली पहुंचकर आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर आवेदन दिया है। पुलिस ने ऑटो चालक की छानबीन शुरू कर दी है।

फिल्टर कॉलोनी निवासी नपा कर्मचारी संघ अध्यक्ष टीकाराम शर्मा ने बताया कि नगरपलिका का सर्वे कार्य चल रहा है, जिसके तहत पर स्टेशन चौराहे पर सर्वे करने जा रहे थे। उसी समय एक युवक तेज गति से ऑटो लेकर समीप से निकला और उन्हें कट मार दिया। जब उन्होंने उसे रोककर ठीक से ऑटो चलाने की बात की तो उसने ऑटो से लोहे की राड निकालकर हमला कर दिया। श्री शर्मा ने बताया कि जब वह कुछ समझ पाते,आरोपी चालक ने उन पर हमला कर दिया था और वह चक्कर खाकर जमीन पर गिर गए। उनके साथ एक कर्मचारी और था जो कुछ ही दूरी पर थां उसने उन् हें उठाया और इतनी देर में ऑटो चालक ऑटो छोड़कर फरार हो गया।

कोतवाली पुलिस ने स्टेशन चौक के समीप से ऑटो क्रमांक एमपी 34 आर 0668 को अपने कब्जे में ले लिया है और आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित श्री शर्मा ने पुलिस को लिखित आवेदन लेकर आरोपी ऑटो चालक की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!