इंदौर। ढाई साल पहले जिस प्रेमी शाहरुख खान के लिए वह लड़की बनी थी। अब उसी पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का इल्जाम लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सोमवार दोपहर संजीवनी नगर निवासी आशु कुंवर एसपी पूर्व ओपी त्रिपाठी के पास पहुंची। उसने वहां संजीवनी नगर के गुंडे शाहरुख खान के खिलाफ शिकायत की।
आशु (उस समय आशीष) की दोस्ती ढाई साल पहले शाहरुख से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम हुआ। फिर दोनों ने शादी के लिए सहमति जताई। आशीष लिंग परिवर्तन कराकर आशु बनी। फिर दोनों ने मौलवी के सामने निकाह कर लिया। शादी के बाद आशु को यासमिन बी नाम दिया गया। उसने अब पुलिस से शिकायत की है कि एक्टिवा और सोने की चेन के लिए शाहरुख उसके साथ मारपीट करता है। एक सप्ताह पहले उसने चाकू मारकर घायल कर दिया।
15 अप्रैल को दोनों के बीच विवाद हो गया। शाहरुख ने भाई अता के साथ मिलकर उसे पीटा। फिर चाकू मारकर घायल कर दिया। खजराना पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया।
