अंतर्जातीय विवाह पर लगेगा टैक्स

Updesh Awasthee
कटिहार। अंतरजातीय विवाह करनेवाले एक दंपती को जिले की एक पंचायत ने 50, 000 रुपये का ‘टैक्स’ भरने का फरमान जारी किया है. आजमनगर के गोगरा गांव निवासी और होटल में काम करनेवाले छोटू यादव ने पास के गांव रोहिया की रहनेवाली सोनी  से  नवंबर में कोर्ट मैरिज की थी. 

शादी को दोनों के परिजनों ने स्वीकार कर लिया था, लेकिन हाल ही में कुछ दबंगों ने पंचायत बुला कर इस अंतरजातीय विवाह के बदले 50 हजार जुर्माने के तौर पर भरने को कहा. 

छोटू ने आरोप लगाया कि दबंगों ने उनका जीना मुहाल कर दिया है. राशि की मांग करते हुए कई बार उनके परिजनों से मारपीट भी की है. छोटू के परिजनों ने मंगलवार रात पूर्व विधायक महेंद्र नारायण यादव के पास जाकर आपबीती सुनायी जो उन्हें एसपी छत्रनील सिंह के पास ले गये.
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!