सलमान मुसलमान हैं इसलिए मिली बेल: साध्वी प्राची

Updesh Awasthee
लखनऊ। विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने एक्टर सलमान खान को हिट एंड रन मामले में राहत मिलने पर नाराजगी जताई है। सेशंस कोर्ट द्वारा सलमान को पांच साल की सजा के बाद बेल मिलने पर प्राची ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, ''सलमान एक खान हैं जिसके कारण उन्हें बेल मिली है। गरीबों के साथ इंसाफ नहीं हो पा रहा है। अगर वह खान नहीं होते तो उन्हें जरूर सजा होती।'' बता दें कि शुक्रवार को हाईकोर्ट ने सलमान को बड़ी राहत देते हुए बेल की मंजूरी दे दी थी।

बीजेपी सांसद सत्यपाल सिंह भी उठा चुके हैं बेल पर सवाल
हिट एंड रन केस में सलमान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट की ओर से मिली राहत पर बीजेपी सांसद और मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर सत्यपाल सिंह ने निशाना साधा है। बागपत से सांसद सत्यापाल सिंह ने कहा, ''दो दिन पहले उम्मीद बंधी थी। गरीब को इंसाफ नहीं मिला। मैंने यह आशंका पहले ही व्यक्त की थी। पैसे वाले व्यक्ति को अंत में सजा मिलना मुश्किल होता है। हमारे देश के कानूनविदों ने इस तरीके की व्यवस्था कर रखी है। किसी भी कोर्ट के फैसले को अंतिम नहीं माना जाता। हमारे न्यायिक सिस्टम में विश्वास बनना चाहिए।'' वहीं, कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा, ''सुप्रीम कोर्ट का भी निर्देश है कि अगर 7 साल से कम की सजा हो तो हाईकोर्ट बेल देने में सक्षम है। आजकल एक नया फैशन चला है कि अदालत को भी कैंपेन चलाकर प्रभावित करना। फैसला वही नहीं होना चाहिए, जैसा आप या हम चाहें।'' वहीं, व्यवसायी और पीएम नरेंद्र मोदी के करीबी माने जाने वाले जफर सरेशवाला ने कहा कि कोर्ट के लेवल पर सब बराबर होते हैं। कोर्ट की नजर में सेलिब्रिटी भी आरोपी ही होता है। सत्यपाल सिंह के बयान पर सरेशवाला ने कहा कि यह उनका निजी बयान है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!