महिलाओं की सुरक्षा के लिए बसों में तैनात होंगे मार्शल

Updesh Awasthee

नई दिल्ली। सार्वजनिक वाहनों में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली सरकार ने शहर की बसों में 2500 मार्शलों को तैनात करने का फैसला किया है।

सरकार फिलहाल होमगार्ड और सिविल डिफेंस के जवानों को मार्शलों के रूप में प्रशिक्षण उपलब्ध करा रही है ताकि दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) और नारंगी रंग की क्लस्टर बसों में अपराध, विशेषकर महिलाओं के खिलाफ अपराधों को रोका जा सके और कम किया जा सके।

परिवहन मंत्री गोपाल राय ने कहा, हमारी योजना के मुताबिक, पहले चरण के तहत सिविल डिफेंस और होम गार्ड के 2500 जवानों को मार्शलों के रूप मंे प्रशिक्षित किया जा रहा है। वे समूहों के रूप में बसों में गश्त करेंगे। हर समूह में तीन-चार मार्शल होंगे। ये जल्द ही बसों में गश्त शुरू करेंगे।

सरकार के अनुसार, मार्शलों को वॉकी-टॉकी दिए जाएंगे ताकि वे एक-दूसरे के साथ संपर्क कर सकें।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!