BE के लिए रजिस्ट्रेशन डेट फाइनल, 75 सीटों के लिए होगी काउंसलिंग

Updesh Awasthee
भोपाल। प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में संचालित बीई कोर्स के लिए इस बार 75 हजार सीटों के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग होगी। प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेजों ने 23 हजार सीटें सरेंडर की है। तकनीकी शिक्षा विभाग ने इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग का कार्यक्रम तय कर लिया है। विभाग 15 जून से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू करेगा। सीबीएसई के कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद शिड्यूल जारी किया जाएगा।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने अभी तक सत्र 2015-16 के लिए बीई सहित अन्य प्रोफेशनल कोर्सेस के मान्यता प्राप्त कॉलेजों की सूची जारी नहीं की है। विभाग फिलहाल एआईसीटीई की सूची का इंतजार कर रहा है। अधिकारियों के अनुसार इस बार कॉलेजों ने बीई की करीब 23 हजार सीटें सरेंडर की है। छात्रों के पास इस बार चयन के लिए लगभग 75 हजार सीटें ही होगी। कॉलेजों ने सीट सरेंडर करने का निर्णय पिछले कुछ सालों की स्थिति को देखते हुए लिया है। पिछले साल ही बीई की कुल 97,902 सीटों के मुकाबले केवल 47,941 पर ही एडमिशन हुए थे। करीब 50,961 सीटें खालीं रही थी।

इन कोर्सेस के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू
उधर, गुरुवार से बीआर्क, बीएचएमसीटी, बीफार्मेसी, डीफार्मेसी और एमएएम कोर्स के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई। इन कोर्सेस को संचालित करने वाले मान्यता प्राप्त कॉलेजों की सूची नहीं आने से सीट और कॉलेज लॉक करने की प्रक्रिया 20 मई से शुरू की जाएगी। विभागीय अधिकारियों ने 20 मई से पहले तक मान्यता प्राप्त कॉलेजों की सूची आने की संभावना जताई है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!