पुलिस विभाग में महिलाओं को 33% आरक्षण

Updesh Awasthee
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया है कि पुलिस विभाग में आरक्षक से अफसर तक की भर्तियों में महिलाओं को 30 के बजाए अब 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिया जाएगा। शिक्षकों की भर्ती में 50 फीसदी आरक्षण पहले से ही दिया जा रहा है। महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने सरकार एक करोड़ रुपए तक की बैंक गारंटी देगी। उन्होंने यह भी कहा कि बहनों के कारण ही प्रदेश में तीसरी बार हमारी सरकार बनी है।

शनिवार को प्रदेश बीजेपी कार्यालय में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री ने ये घोषणाएं कीं।

उन्होंने बताया कि 18 मई को महिला पंचायत का आयोजन होगा, जिसमें महिलाओं की बेहतरी के लिए योजनाएं बनाई जाएंगी। इस मौके पर सीएम ने प्रदेश में लागू महिला कल्याण संबंधी योजनाओं का ब्यौरा भी दिया। साथ ही बताया कि राजनीति में भी अब महिलाएं पीछे नहीं रहीं। पंचायत एवं स्थानीय निकाय में महिलाओं की भागीदारी 56 फीसदी हो गई है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहटकर एवं मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लता वानखेड़े ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में बीजेपी की राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पाण्डे, सचिव ज्योति धुर्वे, पूर्व अध्यक्ष कांता ताई, गुजरात की रंजना बेन, दर्शना बेन एवं जयश्री बेन, माया सिंह एवं संगठन महामंत्री अरविंद मेनन सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।

मैं जगत मामा हो गया...
मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि मप्र में अब तक 20 लाख लाड़ली लक्ष्मी हो चुकी हैं। बहन-बेटियों की मदद कर रोम-रोम पुलकित हो जाता है। इसलिए प्रदेश की महिलाएं मुझे भैया एवं बच्चे मामा कहने लगे हैं। कई बार तो बुजुर्ग लोग तक मामा कह बैठते हैं। इस तरह मैं तो मप्र में जगत मामा हो गया हूं।


भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!