इंदौर। इंदौर की प्रख्यात सिंगर आकांक्षा जांचक की लवमैरिज 10 दिन भी नहीं टिक पाई। उसके पति ने शादी के तत्काल बाद अपना रूप बदला और उसके साथ जानवरों सी पिटाई शुरू कर दी। घर में ही नजरबंद कर दिया। बड़ी मुश्किल से आकांक्षा भागकर अपने घर लौटी। अब वो पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराना चाहती है।
डेढ़ साल पहले दिसंबर-2013 में आकांक्षा ने गुजरात के संगीतकार मयूर सोनी के साथ कोर्ट मैरिज की थी। आकांक्षा ने बताया कि शादी के बाद से मयूर ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मजबूरी में मुझे इंदौर लौटना पड़ा। आकांक्षा ने बताया कि मयूर से शादी के बाद पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है।
उसके उसकी पत्नी से संबंध भी हैं और दो बच्चे हैं। दूसरी लड़कियों से संबंध भी बना रखे थे। आकांक्षा ने इसका विरोध किया तो मयूर ने मारपीट शुरू कर दी। मैंने वहां से निकलने की कोशिश की तो मयूर ने मुझे जलाने की कोशिश भी की। उसने धमकी दी कि मैंने वहां से भागने की कोशिश की तो वह मुझे पाकिस्तान भेज देगा।
10 दिन बाद ही बता दिया था
आकांक्षा ने बताया कि रोज-रोज की मारपीट से परेशान होकर मैने शादी के 10 दिन बाद ही इंदौर लौटने का निर्णय ले लिया था लेकिन भुज से निकलना बहुत मुश्किल था। किसी तरह मैं 5 फरवरी 2014 को इंदौर पहुंची। 7 फरवरी को मैंने मामले की जानकारी इंदौर आईजी को दी।
अक्टूबर 2014 में न्यायालय में तलाक का केस लगाया। 6 महीने में मयूर को कई बार नोटिस जारी हुए, लेकिन वह आज तक कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ। अब वे मयूर के खिलाफ घरेलू हिंसा और मारपीट का प्रकरण दर्ज करने के लिए जिला न्यायालय में परिवाद दायर करेंगी।
आकांक्षा ने बताया कि मेरे भुज से इंदौर आने के बाद मयूर ने हेतल नाम की लड़की से शादी भी कर ली, जबकि कानूनन यह गलत है। उन्होंने इसका जिक्र पेश होने वाले परिवाद में भी किया है।