भाजपा विधायक ने बाईक को उड़ाया, 1 मौत | bjp news

Updesh Awasthee
पणजी। भाजपा विधायक सुभाष फलदेसाई की कार ने हवाई अड्डे के पास एक बाइक को शुक्रवार को टक्कर मार दी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी और एक व्यक्ति घायल हो गया।

पुलिस ने कहा, सुबह हुए इस हादसे में 28 वर्षीय सुनील राठौड़ की मौके पर ही मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति घायल हो गया। उसे गोवा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हाल गंभीर बतायी जा रही है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के वक्त कार हवाई अड्डे की ओर जा रही थी। विधायक उस वक्त कार में मौजूद थे लेकिन वाहन कोई और चला रहा था।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!