Nigeria मोदी के मंत्री पर भड़का

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। गिरिराज सिंह को सोनिया गांधी के खिलाफ बयान देना काफी महंगा पड़ रहा है। बयान के लिए खेद प्रकट करने के बावजूद उन्हें कोई राहत मिलता नहीं दिख रहा। इस नस्लभेदी बयान के खिलाफ मुंबई में आज कांग्रेस की महिला मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन किया। बयान में नाइजीरिया का हवाला देना गिरिराज के लिए और मुश्किल खड़ा कर रहा है।

गिरिराज के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए नाइजीरिया के राजनयिक ओबी. ओकोंगोर ने कहा कि इस बयान को लेकर विदेश मंत्रालय में शिकायत दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि मंत्री अपने बयान को वापस लेंगे और नाइजीरिया के लोगों से माफी मांगेंगे।

गौरतलब है कि गिरिराज सिंह का एक वीडियो सामने आया जिसमें उन्हें सोनिया गांधी पर नस्लभेदी टिप्पणी करते सुना जा सकता है। गिरिराज सिंह ने कहा कि अगर राजीव गांधी किसी नाइजीरियाई महिला के साथ शादी की होती और अगर वह गोरी नहीं होती तो क्या कांग्रेस उन्हें अपना नेता चुनती। गिरिराज ने कहा कि सोनिया गांधी गोरी चमड़ी की वजह से कांग्रेस की अध्यक्ष बनी हैं।

गिरिराज के बयान की पूरे देश में निंदा हो रही है। भाजपा ने भी गिरिराज के इस बयान से खुद को अलग रखते हुए उनके बयान को अपमानजनक और अनुचित करार दिया है। उधर, मामले के तूल पकड़ने के बाद गिरिराज सिंह ने बयान पर सफाई दी और कहा कि उन्होंने यह बयान आधिकारिक रूप से नहीं दिया। बाद में उन्होंने कहा कि अगर मेरे बयान से राहुल और सोनिया के साथ-साथ किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो मैं उस पर खेद व्यक्त करता हूं।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!