बीयू: बीएड परीक्षाओं की तारीख घोषित | BU b.ed EXAM date

Updesh Awasthee
भोपाल| बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी की सत्र 2014-15 के लिए होने वाली बीएड कोर्स की परीक्षा 20 मई से शुरू होगी। बीयू इस परीक्षा का टाइम टेबल 10 अप्रैल को जारी करेगा। पहले यह परीक्षा 12 मार्च से शुरू होने वाली थी लेकिन परीक्षा में एक भी दिन का अंतराल नहीं होने से छात्रों ने परीक्षा स्थगित करने की मांग की थी।

छात्रों की मांग के बाद बीयू ने परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया था। इस बीच स्नातक के दूसरे, चौथे और छठवें सेमेस्टर की परीक्षा का टाइम टेबल जारी होने से विवि ने बीएड की परीक्षा 20 मई से शुरू करने का निर्णय लिया है। इस परीक्षा में करीब 12 हजार स्टूडेंट्स शामिल होंगे। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!