सिविल सेवा परीक्षा से संबंधित नए निर्देश

Updesh Awasthee
नईदिल्ली। सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को अब अनिवार्य रूप से अपनी वे नई सेवा प्राथमिकता पेश करनी होगी, जिसमें वे अंतिम चयन के बाद शामिल होना चाहते हैं। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने यह दिशा निर्देश जारी किया है ।

नए नियम के अनुसार, ऐसे सभी उम्मीदवार जिन्होंने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2014 का लिखित परीक्षा पास किया है, वे अनिवार्य रूप से सेवा की अपनी नई प्राथमिकता पेश करें, जिसमें उनकी रुचि है। यूपीएससी ने एक बयान में कहा कि उम्मीदवारों के लिए दिशानिर्देश या ब्यौरे के अनुरूप संशोधित सेवा प्राथमिकता भरना और इसे ऑनलाइन माध्यम से जमा करना जरूरी होगा। उन्होंने बताया कि इसे जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। मालूम हो कि आयोग ने रविवार को सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा के परिणामों की घोषणा की। इसमें कहा गया है कि सफल उम्मीदवारों का व्यक्तित्व परीक्षण 27 अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद है।

यूपीएससी ने कहा, ई-समन पत्र का पहला बैच आयोग की वेबसाइट पर 18 अप्रैल तक उपलब्ध होगा। ई-समन पत्र का दूसरा और तीसरा बैच इसके बाद अपलोड किया जाएगा। आयोग के मुताबिक, सफल उम्मीदवार जो साक्षात्कार शुरू होने के पांच दिन पहले तक वेबसाइट से ई-समन पत्र डाउनलोड नहीं कर पाते हैं, वे आयोग से तत्काल संपर्क कर सकते हैं। यूपीएससी ने कहा कि असफल रहने वाले उम्मीदवारों का अंक पत्र 15 दिनों के भीतर आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा और यह 60 दिनों तक उपलब्ध रहेगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!