सोनिया से मिलना चाहते हैं शिवराज: मांगा समय

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से मिलने का समय मांगा है। शिवराज ने कहा कि वो सोनिया गांधी को व्यापमं घोटाले में लगाए गए झूठे आरोपों के बारे में अवगत कराएंगे।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पूछ रहे हैं कि उनके नेताओं द्वारा जो आरोप लगाए गए हैं, उनमें आपकी क्या भूमिका थी, अगर नहीं तो आप इन पर क्या कार्रवाई करेंगी। क्योंकि, इन झूठे आरोपों से कांग्रेस पार्टी की छवि भी धूमिल हुई है।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सुरेश पचौरी, कपिल सिब्बल और विवेक तन्खा ने मिलकर व्यापमं मामले की जांच को भटकाने का प्रयास किया था। दिग्विजय सिंह द्वारा बार-बार लगाए गए आरोपों से उनके मन में वेदना और भयानक पीड़ा थी। जिस तरह के आरोप उन्होंने लगाए उससे वो बहुत खिन्न था। इससे पहले कभी भी परिवार पर आरोप प्रत्यारोप की राजनीति प्रदेश में नहीं हुई। सीएम ने कहा कि वो दस साल से मुख्यमंत्री है और उनकी छवि खंडित करने का असफल प्रयास दिग्विजय सिंह ने किया है।

दिग्विजय सिंह पर कार्रवाई के संबंध में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। व्यापमं की निष्पक्ष जांच उनकी प्रमाणिकता है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!