भोपाल। नेपाल की तबाही में मध्य प्रदेश के 100 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। यह जानकारी राज्य सरकार ने प्रारंभिक जानकारी में दी है। राज्य सरकार ने लोगों का पता लगाने के लिए एक हेल्प लाइन नंबर 0755-2922183 जारी किया है।
हेल्प लाइन नंबर जारी कर सरकार उन लोगों का सुराग लगाने की कोशिश शुरू कर दी है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने अधिकारियों को आदेश दिया है कि वह लापता लोगों के परिजनों से उनकी जानकारी और पहचान पत्र को संलग्न कर शाम तक पेश करें।
वहीं कुछ लोगों के लापते होने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि शहडोल इलाके से 15 और सतना से 1 लोग भूंकप त्रासदी में लापता हैं। संचार व्यवस्था ठप होने के कारण उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है।