सागर| मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन की सागर इकाई की वार्षिक आमसभा रविवार को हुई। यूनियन के प्रवक्ता महेंद्र राय ने बताया कि सभा में प्रदेशाध्यक्ष एसके तालुकदार ने देश भर में यूनियन द्वारा आयोजित की जा रही गतिविधियों की जानकारी दी।
सागर इकाई के अध्यक्ष राजेश पंडित ने पिछले साल और इस वर्ष कराए गए क्रियाकलापों के बारे में जानकारी दी। सचिव वीरेंद्र गोस्वामी ने पिछले साल की रिपोर्ट पेश की। आमसभा को प्रदेश सचिव अनुराग सक्सेना ने भी संबोधित किया। सभा में ज्ञानेंद्र शर्मा, अनादि रावत, नितिन केशरी, संजय सोनी, मनीष तिवारी, ब्रजेश दुबे, दीपक दुबे, सचिन जैन, सुशील जैन, लक्ष्मीकांत तिवारी, पंकज प्रसाद, मुदित दुबे सहित एमआर मौजूद थे। आभार आशीष तिवारी ने माना।