रतीराम श्रीवास/टीकमगढ। एक भवन निर्माण के दौरान मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ शहर में एक प्राचीन और रहस्यमयी सुरंग का पता चला है। यह सुरंग कहां से आ रही है, कहां तक जा रही है और इसकी गहराई कितनी है, कुछ भी पता नहीं लगाया जा सका है। लोग बड़े बड़े बांस डालकर गहराई नापने की कोशिश कर रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार टीकमगढ शहर की कुवॅरपुरा कालौनी मे रेलवे क्रासिंग के पास रानू दीक्षित के प्लाट के पास मकान बनाने के लिये पिलर की खुदाई का कार्य चल रहा है। 11 बजे के लगभग रामदी बाई सहित मजदूर महिलाए पिलर की खुदाई कर रही थी। जैसे ही रामदी बाई ने आधा फिट गहरा गडढा खोदा की गडढे की मिटटी नीचे धसक गई और मजदूर महिला गडढे मे नीचे गिर गई। इसके पहले कि वो इस सुरंग में समा जाती, रामदी बाई ने अपनी सूझबूझ से गडढा के उपर बाले हिस्सा को पकडकर जोर से अवाज लगाई। आवाज सुनते ही पास मे काम कर रही महिलाओं ने उसे आनन फानन मे बाहर निकला। यह खबर कानो कानो संपूर्ण शहर मे फैल गई। लोग बताते हे अभी सुरंग मे पानी बढ रहा है। ज्यादा गहरी सुरंग में पानी बढ गया हैं। लोग सुरंग की गहराई को नापने के लिये उसमे बास डाल रहे हैं। मकान मलिक ने उस क्षेत्र को प्रतिबंधित कर दिया है। प्रशासन की ओर से अभी कोई निरीक्षण करने नही पहुंचा। मौका स्थल पर निकली सुरंग लोगो के लिये रहस्यमयी बनी हुई है।

