व्यापमं का भूत दिखा ब्लेकमेल कर रहे हैं दिग्विजय सिंह

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह पर व्यापमं मामले में लोगों को ब्लेकमेल करने का आरोप लगाया गया है। यह आरोप किसी भाजपाई ने नहीं बल्कि कांग्रेस के ही पूर्व प्रदेश महामंत्री इंदर प्रजापत ने लगाया है और केवल मीडिया के सामने नहीं बल्कि न्यायालय में परिवार दायर किया है।

इंदर प्रजापत ने अपनी शिकायत में बताया है कि उनके पास इस बात के पुख्ता सबूत हैं कि दिग्विजय सिंह व्यापमं घोटाले की असली एक्सेल शीट अपने पास होने का दावा कर रहे हैं और लोगों को असली एक्सेल शीट का डर दिखाकर ब्लेकमेल कर रहे हैं। प्रजापत ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग की है।

भोपाल के मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी (सीजेएम) पंकज सिंह महेश्वरी की अदालत में गत 30 मार्च यह शिकायत दाखिल की गई। न्यायालय ने इस मामले में 30 अप्रैल की तारीख तय की है। इस दिन इंदर प्रजाप​त को सभी सबूतों के साथ अपने बयान रिकार्ड करने के लिए बुलाया गया है।



भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!