भोपाल। अयोध्या नगर पुलिस ने शुक्रवार रात काकड़ा होम्स में चल रहे एक सेक्स रैकेट को पकड़ा था। इस रैकेट में तीन लड़कियां और दो लड़कों सहित 6 लोगों को पकड़ा था। इन पर पुलिस ने पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। शनिवार को महिला थाने में इनसे पूछताछ की गई।
पुलिस के मुताबिक, यह मकान 15-20 दिन पहले किराये पर लिया गया था। लोगों की शिकायत के आधार पर शुक्रवार देर रात यह कार्रवाई की गई। पकड़े गऐ युवकों में शशांक तिवारी सागर के देवरी का रहने वाला है। जबकि रियाज अहमद गुना जिले के राघौगढ़ का निवासी है। यह रायसेन में कृषि उपज मंडी में सचिव है। आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया।
