टोक्यो। जापान के एक स्कूल के 64-वर्षीय पूर्व प्राचार्य ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि वह सदी के एक चौथाई से भी अधिक समय के अपने फिलीपींस यात्रा के दौरान कम से कम 12,000 महिलाओं के साथ भुगतान कर सेक्स किया है जिसमें अधिकतर 14 साल की लड़कियां शामिल हैं।
उसने यह खुलासा पुलिस के गिरफ्तार किए जाने के बाद किया। जापान पुलिस ने बताया कि वे बुधवार को योहेई ताकाशिमा नामक व्यक्ति को फिलीपींस में मनीला के एक होटल में 13 और 14 साल की लड़कियों के साथ अश्लील फोटो खिचवाने और उसके साथ अश्लील हरकतें करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने ताकाशिमा द्वारा इन वर्षों में लिए गए 1 लाख 47 हजार छह सौ फोटो भी बरामद की है। ताकाशिमा ने बताया कि उसने जब 1988 से मनीला के एक जापानी स्कूल में काम करना शुरू किया तब से वह महिलाओं के साथ सेक्स करने के लिए भुगतान करता आया है क्योंकि इसका दर काफी सस्ता था। जब उसका मनीला में तीन साल का कार्यकाल खत्म हुआ तो वह बाद में सेक्स के लिए छुट्टियों पर लगातार मनीला जाता रहता था।
उसने बताया कि वह 14 से लेकर 70 साल की महिलाओं के साथ सेक्स के लिए भुगतान किया। फिलीपींस सेक्स पर्यटक के लिए विख्यात जगहों में से एक है। इस देश का सेक्स उद्योग मानव तस्करी से जुड़ा हुआ है और यहां गरीबी दर भी काफी ऊपर है।
