कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलनों की तारीख घोषित

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस द्वारा मंगलवार, 17 मार्च 2015 से 20 मार्च तक जिला/ब्लाक कांग्रेस पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आहूत की गई हैं जिसमें कांग्रेस के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान और सरकार की किसान विरोधी नीतियों, भूमि अधिग्रहण अध्यादेश तथा व्यापम मुद्दों पर चर्चा की जायेगी।

सम्मेलन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रदेश प्रभारी मोहन प्रकाश और प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष अरूण यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। ये सम्मेलन 17 मार्च से 20 मार्च तक सतना, अनूपपुर, जबलपुर और सागर जिले में आयोजित किये जायेंगे। इन बैठकों में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे, पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक अजयसिंह और पूर्व प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया भी उपस्थित रहेंगे।

आयोजित सम्मेलनों में भाग लेने हेतु श्री मोहन प्रकाश एवं श्री अरूण यादव 16 मार्च को रात्रि 10.15 बजे रेवांचल एक्सप्रेस द्वारा भोपाल से सतना जाएंगे। 17 मार्च को प्रातः  6.30 बजे नेताद्वय सतना पहुंचेंगे और वहा पर दोपहर 12 बजे आयोजित जिला/ब्लाक कांग्रेस पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांगे्रसजनों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लेंगे। बैठक में नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान भी किया जायेगा। नेताद्वय उसी दिन सायं 7.10 बजे सारनाथ एक्सप्रेस द्वारा सतना से प्रस्थान कर रात्रि 12 बजे शहडोल पहुंचेंगे और वहां रात्रि विश्राम करेंगे।

श्री प्रकाश और श्री यादव 18 मार्च को दोपहर 12 बजे अनूपपुर में जिला/ब्लाक कांगे्रस पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांगे्रसजनों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लेंगे। बैठक में नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान भी किया जायेगा। रात्रि 11.35 बजे नेताद्वय अनूपपुर से जबलपुर हेतु प्रस्थान करेंगे जहां वे प्रातः 4.25 बजे पहुंचेंगे।

श्री प्रकाश एवं श्री यादव 19 मार्च को दोपहर 12 बजे जिला/ब्लाक कांगे्रस पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांगे्रसजनों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लेंगे। बैठक में नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान भी किया जायेगा। नेताद्वय रात 8 बजे जबलपुर से प्रस्थान कर रात 12 बजे सागर पहुंच जायेंगे और वहां रात्रि विश्राम करेंगे।

श्री प्रकाश एवं श्री यादव 20 मार्च को दोपहर 12 बजे जिला/ब्लाक कांगे्रस पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांगे्रसजनों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लेंगे। बैठक में नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान भी किया जायेगा। नेताद्वय सायं 7 बजे सागर से प्रस्थान कर रात 11 बजे भोपाल पहुंचेंगे और वहां रात्रि विश्राम करेंगे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!