पढ़िए ताजा घटनाक्रम पर योगेन्द्र यादव के विचार

shailendra gupta
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी में आई दरार और पार्टी के दिल्ली सचिव दिलीप पांडे द्वारा योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण पर पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाने के बीच योगेंद्र यादव ने साफ किया उन्होंने कभी अरविंद केजरीवाल को हटाने की मांग नहीं की। इसके साथ उन्होंने कहा, मैंने कोई आरोप नहीं लगाया है, उलटा मुझ पर ही कुछ आरोप लगे हैं।

प्राइम टाइम में रवीश कुमार से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी एक नई राजनीति के लिए अस्तित्व में आई है, स्वराज उस पर भी लागू होता है।

योगेंद्र यादव से पूछा गया कि क्या उन्होंने इस बाबत अरविंद केजरीवाल कोई बातचीत की है, तो उन्होंने कहा कि अरविंद बहुत व्यस्त हैं, उनसे बहुत बात नहीं हो पाई। इस विवाद में कोई भी नई बात नहीं है। संवाद की कुछ कमी ज़रूर है पर इसमें मेरी भी ग़लती है।

अरविंद केजरीवाल से मतभेद के सवाल पर योगेंद्र यादव ने कहा कि उन्होंने अरविंद को संयोजक पद से हटाने की कभी मांग नहीं की, बल्कि अरविंद ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पद से हटने की पेशकश की तो मैंने और प्रशांत ने उसका विरोध किया। आंदोलन से एक पार्टी बनाने में अरविंद का बहुत बड़ा योगदान है। उन्हें कैसे कोई संयोजक पद से हटाने की मांग कर सकता है।

वहीं वन मैन- वन पोस्ट के सवाल पर योगेंद्र यादव ने कहा कि हमारी पार्टी का संविधान ऐसा है कि एक व्यक्ति दोनों पदों पर रह सकता है। वन मैन-वन पोस्ट का नियम हमारे संविधान में नहीं है। हां एक ही परिवार के दो लोग नहीं हो सकते। इसके साथ ही उन्होंने कहा जहां तक व्यक्ति केंद्रित राजनीति की बात है तो वह अब हमारे लोकतंत्र का एक हिस्सा बन गया है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश के लोगों ने आम आदमी पार्टी से बड़ी उम्मीदें लगाई हुई हैं। मैं उन लोगों की उम्मीदों पर झूठा नहीं बनूंगा। हम राजनीति में कुछ बड़ा करने का माध्यम बनने आते हैं। अरविंद और मेरे बीच कोई अहम नहीं है, इसे व्यक्तिगत मुद्दा ना समझा जाए। इतना कहते-कहते वह भावुक भी हो उठे।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!