जबलपुर के माढ़ोताल थाने इलाके में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खुदकुशी के पीछे प्रेमप्रसंग को वजह बताया जा रहा है। परिजन के मुताबिक वंदना ठाकुर बजरंग नगर में रहने वाले राहुल नाम के लड़के से प्यार करती थी। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन लड़के की मां शादी के लिए उससे 15 लाख रुपए की मांग कर रही थी। रुपए न देने पर शादी से इनकार कर रही थी और इसी बात से परेशान होकर वंदना ने फांसी लगा ली। वंदना ने फांसी उस वक्त लगाई है जब परिजन एक रिश्तेदार के यहां गए थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि इस दौरान मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। लिहाजा पुलिस जांच के बाद ही कुछ बोलने की बात कर रही है।
लवमैरिज के लिए दहेज: युवती ने फांसी लगाई
March 09, 2015
| भोपाल समाचार से जुड़िए |
| कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें |
| टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें |
| व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें |
| X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |
| फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |
| समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com |
| जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289 |
