भोपाल। पर्यटन और संस्कृति मंत्री सुरेंद्र पटवा के नजदीकी संजय मीणा पर इवेंट आर्गेनाइजर ने ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत इवेंट आर्गेनाइजर ने कोलार थाने में की है।
इवेंट आर्गेनाइजर प्रिया ने पर्यटन और संस्कृति मंत्री सुरेंद्र पटवा के नजदीकी संजय मीणा पर ब्लैकमेल का आरोप लगाया है। ब्लैकमेल से तंग आकर आज शनिवार को प्रिया का झगड़ा संजय से हो गया। ये झगड़ा इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट की आ गई। इस मारपीट में प्रिया के सिर में चोट आई है। इस पर प्रिया ने संजय की शिकायत कोलार थाने में की है। प्रिया के परिचित रवि शर्मा का कहना है कि डेढ़ साल से संजय प्रिया को परेशान और ब्लैकमेल कर रहा था। उसके पास प्रिया के कुछ पुराने फोटो हैं, जिसके दम पर वह ब्लैकमेल कर रहा था। इसी बात पर आज बहुत ज्यादा झगड़ा हो गया।