तब परमाणु युद्ध के लिए तैयार था रूस

मास्को। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने साफ कहा है कि वह क्रीमिया मुद्दे पर परमाणु युद्ध से भी नहीं हिचकेंगे। पुतिन यह बयान पिछले साल तब का है जब यूक्रेन संकट चल रहा था। रूस ने क्रीमिया को अपना अंग बना लिया था।

पुतिन का यह बयान डॉक्यूमेंट्री में दिखाया गया जिसे रविवार को प्रसारित किया गया है। पुतिन ने कहा कि वह मास्को समर्थक और यूक्रेन के पूर्व राष्ट्रपति विक्टर यानुकोविच की जान बचाने का पूरा प्रयास करेंगे।

10 दिन बाद दिखे
इस बीच, आखिरकार दस दिनबाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन फिर नजर आ गए। पुतिन के गायब होने पर तरह-तरह की अफवाहें फैल रही थीं। कोई कह रहा था कि मौत हो गई है तो कोई कह रहा था कि वे गंभीर रूप से बीमार हैं। सोमवार को पुतिन अचानक सामने आए। वे कजाक के राष्ट्रपति अलमजाबेक एतेयमवेव के स्वागत समारोह में शामिल हुए।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!