आधे घंटे तक अकेले में बतियाए उमा भारती और राज्यपाल महोदय

Updesh Awasthee
भोपाल। कांग्रेस के अनुसार शिवराज सिंह चौहान की कूटरचना के कारण व्यापमं घोटाले में बदनाम हुए केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने बुधवार को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल रामनरेश यादव वे करीब आधा घंटा मुलाकात की। गौरतलब है कि प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी उमा भारती का नाम व्यापमं घोटाले में सामने आया है। बताया गया है कि वे इसी मामले को लेकर राज्यपाल यादव से मिली। मुलाकात के बाद मीडिया से उमा से चर्चा करना चाही लेकिन वे कन्नी काट गई।


हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि वे एक दो दिनों में ही व्यापमं मामले में अपना बयान जारी करेगी। उमा ने राज्यपाल के साथ सौजन्य भेंट बताया। उमा भारती पिछले दो दिनों से मध्यप्रदेश के प्रवास पर है। वे महाशिवरात्रि के अवसर पर उज्जैन भी गई थी, जहां उन्होंने राजाधिराज महाकालेश्वर की पूजा अर्चना की। वे उज्जैन में भी मीडिया से दूर ही रही।

आपको बता दें कि व्यापमं घोटाले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा राज्यपाल रामनरेश यादव के पुत्र शैलेष यादव का भी नाम सामने आया है। उमा भारती अपने मामले में पहले ही लिखित बयान जारी कर चुकी है। व्यापमं घोटाले को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री चौहान पर आरोप लगाते हुये उनसे इस्तीफा देने की मांग की है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!