जबलपुर नहीं जा पाए सीएम, दौरा रद्द

भोपाल। खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अपना जबलपुर दौरा रद्द करना पड़ा। वो सुबह 11:30 बजे जबलपुर पहुंचने वाले थे परंतु मौसम अनुकूल नहीं था, इसके चलते वो लगातार 2 बजे तक इंतजार करते थे और अंतत: दौरा रद्द कर दिया गया।

जबलपुर। प्रदेश में बिगड़े मौसम के चलते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जबलपुर दौरा रद्द हो गया है। सीएम का यहां 11.30 बजे से रोड शो था लेकिन दोपहर 2 बजे तक कोहरे के कारण सीएम का हेलिकॉप्टर भोपाल से उड़ान नहीं भर सका। विधायक अशोक रोहाणी ने बताया कि सीएम श्री सिंह अब 29 को आएंगे।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह 11 बजे सीएम श्री सिंह को जबलपुर पहुंचना था। इसके बाद 11.30 से इनका रोड शो था, लेकिन भोपाल में कोहरा के चलते श्री सिंह का हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !