बताइए, इस घटना से लोग क्या सबक सीखें

Updesh Awasthee
भोपाल। यह केवल एक दुखद घटना नहीं बल्कि घर घर की कहानी है। कम से कम हर शादीशुदा को ना केवल इसे पढ़ना चाहिए बल्कि डिस्कस भी करना चाहिए कि पति पत्नि के बीच अनबन किस हद तक ठीक होती है और यदि बात ना बने तो क्या करें, क्या वो सबकुछ किया जाना चाहिए जो इस घटना में हुआ।

जरा पढ़िए, फिर बताइए:-

अरेरा कॉलोनी ई-7/49 स्थित पार्क व्यू अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर रहने वाले 37 वर्षीय प्रनब कोठारी फायनेंस का काम करते हैं। उनके मुताबिक सोमवार रात करीब 11 बजे 35 वर्षीय पत्नी नीलू से उनका विवाद हो गया। पैसों और पांच साल की बेटी गुड़िया की परवरिश को लेकर दोनों में बहस शुरू हुई थी। बात इतनी बढ़ गई कि नाराजगी में नीलू मकान की बालकनी में आ गईं।

कुछ देर बाद वहां पहुंचे प्रनब को देखकर नीलू और बौखला गई। बालकनी की दीवार पर वह बाहर की ओर यह कहकर बैठने लगी कि मैं कूद जाऊंगी। प्रनब ने नीलू का हाथ पकड़ लिया। तभी नीलू का संतुलन बिगड़ गया और वह बालकनी की दीवार से लटक गई। प्रनब ने नीलू को ऊपर खींचने की कोशिश की। थोड़ी देर की जद्दोजहद के बाद संतुलन बिगड़ने से हाथ छूट गया।

अपनी प्रतिक्रियाएं एवं सुझाव कृपया नीचे कमेंट बॉक्स में दर्ज करें, यदि आप अपनी प्रतिक्रियाएं फेसबुक पर भी शेयर करना चाहते हैं तो कृपया FACEBOOK COMMENT पर क्लिक करें, फिर अपनी प्र​तिक्रिया या सुझाव दर्ज करें। यह अपने आप आपकी फेसबुक पर चला जाएगा। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!