निर्दोष मासूम बच्चों को उठा लाई पुलिस, मीडिया को हड़काया

shailendra gupta
महेश मिश्रा, भिंड। यह मामला भिंड पुलिस की बिफलता और उसे छिपाने के लिए की गई दबंगी का है। चोरों को पकडऩे गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया एवं रायफल भी लूट ली। बोखलाई पुलिस ने आरोपियों के निर्दोष मासूम बच्चों को उठा लिया, मीडिया ने जब कवरेज शुरू किया तो अपनी कमजोरी छिपाने के लिए मीडिया को भी जमकर हड़काया।

भिंड पुलिस का शर्मनाक और बेरहम चेहरा एक बार फिर सामने आया है। दरअसल कल गोहद थाना क्षेत्र के विजसेन के पूरा में चोर को पकडऩे गई पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दो इंसास रायफल लूटने के बाद फरार हो गए थे। इस घटना के बाद पुलिस पूरी तरह से बौखला गई।

पुलिस को जब आरोपी नही मिले तो पुलिस आरोपियो के छोटे-छोटे बच्चे और उनकी पत्नी और माँ सहित पांच लोगों को उठाकर मालनपुर थाने ले आई और परिजनों को अवैध निरोध में रखा।

जब इस बात की भनक मीडियाकर्मियो को लगी तो वो थाने जा पहुचे और अवैध निरोध में रखे परिजनों का जब फ़ोटो लिया तो थाने में तैनात एसआई विजेंद्र सिंह भड़क गए और मीडिया के साथ बदसलूकी कर कैमरा तोडऩे का प्रयास किया। मीडिया पर मुकदमा दर्ज करने की धमकी दे डाली।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!