डाकुओं ने पत्थर से कुचलकर वृद्धा को मार डाला, सोना लूट ले गए

महेश मिश्रा/भिंड। पहले चम्बल के डाकुओं के भी सिद्धांत हुआ करते थे, वो महिलाओं को हाथ तक नहीं लगाते थे और बच्चों से प्यार किया करते थे, परंतु समय के साथ सबकुछ बदलता जा रहा है। यहां डाकुओं ने घर में अकेली एक महिला की पत्थर से कुचलकर हत्या कर डाली और सोना चांद लूटकर ले गए।

जिले के नयागांव थाना क्षेत्र में डकैतों ने बीती रात एक घर को अपना निशाना बनाया और डकैती की वारदात को अंजाम दिया। डकैतों ने घर में मौजूद महिला की पहले पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी, फिर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया।

डकैत पीछे के रास्ते से महिला के घर में दाखिल हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुची और हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

दरअसल नयागांव की रहने वाली 65 वर्षीय महिला रामवती घर में अकेली रहती थी। बीती रात महिला घर पर जब सो रही थी उसी वक्त डकैत पडोसी की छत से घर में दाखिल हुए। घर के अंदर डकैतों के घुसने की आहट से महिला जागी और डकैतों से संघर्ष किया। इस दौरान डकैतों ने महिला की पत्थरों से कुचलकर नृशंस हत्या कर दी। मृतक महिला के बेटे के अनुसार डकैतों ने उसकी माॅ की हत्या कर घर में रखे सोने चाॅदी के जेवरात सहित लाखों रूपये की डकैती की वारदात को अंजाम दिया। हालांकि घटना के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर
मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार घटना स्थल पर घर का दरवाजा अन्दर से बंद पाया गया था। जिसकी सूचना पडोसी ने पुलिस को दी थी।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!