9 महीने तक यौनशोषण करता रहा कृषि विकास अधिकार

सुधीर ताम्रकार/बालाघाट। एक 20 वर्षीय लड़की को शादी का झांसा देकर उसका देहशोषण करने और शादी न कर लड़की को जान से खत्म करने की धमकी देने के आरोप में रूपझर पुलिस ने कृषि विस्तार अधिकारी अजीत धुर्वे 30 वर्ष कचनटोला उकवा निवासी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे न्यायिक रिमाण्ड पर उपजेल बैहर भिजवा दिया गया है।

जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय लड़की 12वीं तक पढ़ी है 27 मार्च 2014 को अजीत धुर्वे ने लड़की को फोन किया कि मैं कृषि विस्तार अधिकारी की नौकरी करता हूॅं और मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं लड़की ने उसे कहा मेरे घर वालों से आकर बात करो। उसी दिन शाम अजीत धुर्वे लड़की के घर आया और उसके माता पिता भैया परिवार वालो से शादी की बात किया और  घरवाले शादी के लिये तैयार हो गये। अगले दिन 28 मार्च को अजीत धुर्वे ने लड़की को अपने घर ले गया और शादी के संबंध में बहुत सारी बात किया और लड़की से शारीरिक संबंध बनाने का प्रसाय किया किन्तु कोर्ट में शादी करने का झांसा देकर अजीत धुर्वे लड़की से शारीरिक संबंध बनाते रहा।

कुछ दिन बाद लड़की ने अजीत धुर्वे से शादी करने को कही तो उसने पहले बहनों की शादी करने के बाद शादी करने कहा लड़की नही मानी तब अजीत धुर्वे ने लड़की को पत्नि बनाकर अपने घर में रख लिया और उसका देहशोषण किया मोहल्ले वालों को अजीत ने बता दिया कि हम शादी कर लेंगे किन्तु 9-10 महिने होने के बाद भी अजीत ने शादी नहीं किया और लड़की को अपने घर से निकाल दिया और बोला कि तेरा चरित्र खराब है। तुझसे शादी नही करता। लड़की ने रिपोर्ट करने की बात कही तो अजीत ने उसे रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी दे दी।

इस प्रकार कृषि विस्तार अधिकारी अजीत धुर्वे ने लड़की को शादी का झांसा देकर उसका देहशोषण किया और शादी न कर उसे जान से मारने की धमकी दे दी। 7 जनवरी को लड़की ने रूपझर थाना पहुंचकर रिपोर्ट की।

प्रधान आरक्षक सुलेखा मरकाम ने लड़की द्वारा की गई रिपोर्ट पर कृषि विस्तार अधिकारी अजीत धुर्वे के विरूद्ध धारा 376,506 ताहि के तहत अपराध दर्ज किया।

उकवा चैकी प्रभारी सुरेन्द्र सिंह यादव ने अजीत धुर्वे को गिरफतार करके 8 जनवरी को बैहर की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर उपजेल बैहर भिजवा दिया गया।

If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!