अशोकनगर| मप्र शिक्षक संघ जिला शाखा के निर्वाचन 4 जनवरी रविवार को मुंगावली में सरस्वती शिशु मंदिर में संपन्न होंगे। निर्वाचन अधिकारी के रूप में गिरधारीलाल सेन गुना उपस्थित रहेंगे। जिला संयोजक रविन्द्र वैस, उपसंयोजक जगदीश शर्मा ने समस्त तहसील शाखाओं की बैठक लेकर तहसील स्तरीय इकाइयों के चुनाव करा दिए हैं। मप्र शिक्षक संघ के महेन्द्र जैन कड़ेसरा ने बताया कि जिला शाखा के निर्वाचन में तहसील ईसागढ़, मुंगावली, चंदेरी, अशोकनगर के तहसील इकाई के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहकर चुनाव प्रक्रिया में भाग लेंगे। निर्वाचन अधिकारी श्री सेन ने कार्यक्रम घोषित कर दिया है इसमें 10 बजे मतदाता सूची का प्रकाशन, 11 बजे से नाम निर्देशन पत्र भरे जाएंगे। वहीं 1 बजे अंतिम अभ्यार्थियों की सूची का प्रकाशन, 2 बजे से निर्वाचन संपन्न होगा।
4 जनवरी को होंगे मप्र शिक्षक संघ के चुनाव
January 01, 2015
| भोपाल समाचार से जुड़िए |
| कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें |
| टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें |
| व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें |
| X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |
| फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |
| समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com |
| जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289 |
Tags
