कोच्चि। कोच्चि से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। सर्जिकल दस्ताने बनाने वाली एक कंपनी में 45 महिला कर्मचारियों की कथित तौर पर कपड़े उतारकर तलाशी ली। आप तलाशी की वजह जानकर हैरान रह जाएंगे। यह तलाशी इस बात का पता लगाने के लिए ली गई थी कि टॉइलट में इस्तेमाल किया हुआ सैनिटरी नैपकिन किसने छोड़ा था। शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है।
पुलिस ने गुरुवार को बताया कि तीन महिला कर्मचारियों के खिलाफ अन्य महिला कर्मचारियों की शिकायत पर आईपीसी की धारा 354 सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
कोचीन विशेष आर्थिक क्षेत्र (सीसेज) के विकास आयुक्त ने 10 दिसंबर को आसमा रबर प्राइवेट लिमिटेड में हुई कथित घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है। इस कंपनी में सर्जिकल व जांच दस्तानों का निर्माण किया जाता है। यह चौंकाने वाली घटना कुछ दिनों पहले ही तब सामने आई जब प्रभावित महिलाओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
महिला अधिकार कार्यकर्ताओं के विरोध दर्ज कराने, इस शर्मनाक घटना की निंदा करने के साथ ही पुलिस और तीन सदस्यीय समिति के जांच शुरू करने के अलावा अन्य कर्मचारियों के विरोध जताने के बीच प्रशासन ने बुधवार को एक सुपरवाइजर, एक सहायक सुपरवाइजर और अन्य कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया।
कंपनी के प्रबंध निदेशक सी वाई ए रहीम ने कहा कि तीनों कर्मचारियों के निलंबन का यह मतलब नहीं है कि उन्होंने कोई अपराध किया है। जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
Company Information
| Corporate Identification Number | U25191KL1988PTC005151 |
| Name | ASMA RUBBER PRODUCTS PRIVATE LIMITED. |
| RoC | ROC-Ernakulam |
| Registration Number | 5151 |
| Company Category | Company limited by shares |
| Company Sub Category | Indian Non-Government Company |
| Class of Company | Private Company |
| Authorised Capital (in Rs.) | 2,500,000 |
| Paid up capital (in Rs.) | 2,300,000 |
| Number of Members(Applicable only in case of company without Share Capital) | - |
| Date of Incorporation | 25 August 1988 |
| Address 1 | 39 B COCHIN SPECIALECONOMIC ZONE |
| Address 2 | KAKKANAD |
| City | ERNAKULAM |
| State | Kerala |
| Country | INDIA |
| Pin | 682037 |
| Whether listed or not | Unlisted |
| Date of Last AGM | 30 September 2014 |
| Date of Balance sheet | 31 March 2014 |
| Company Status (for eFiling) | Active |
Directors
| Director Identification Number | Name |
|---|---|
| 00501579 | CHALARATH YOOSUF ABDULRAHIM |
| 00503462 | NISHA RAHIM |
