अमरिंदर सिंह बने युवक कांग्रेस के नए अध्यक्ष

नई दिल्ली। पंजाब के कांग्रेस विधायक अमरिंदर सिंह राजा बरार को गुरुवार को भारतीय युवा कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वह महाराष्ट्र के सांसद राजीव सातव का स्थान लेंगे।

पार्टी महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने यहां एक बयान में बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में अमरिंदर सिंह राजा बरार के नाम को मंजूरी दे दी है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभावी होगी।

37 वर्षीय अमरिंदर सिंह राजा बरार पंजाब के गिद्दरबाहा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक हैं। वह अपने नाम के साथ ज्यादातर ‘वारिंग’ उपनाम लगाते हैं, जो उनके गांव का नाम हैं। वह युवा कांग्रेस के महासचिव रहे हैं और साथ ही पंजाब प्रदेश कांग्रेस में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उनकी नियुक्ति के बाद युवा कांग्रेस में बड़े पैमाने पर फेरबदल होने की संभावना है। राजीव सातव का युवा कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल काफी पहले समाप्त हो गया था। सातव महाराष्ट्र के हिंगोली निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के लोकसभा सदस्य हैं।

अमरिंदर सिंह राजा बरार ने कहा कि उनकी तत्काल प्राथमिकता बड़ी संख्या में युवाओं को शामिल कर संगठन को मजबूत बनाने और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर भाजपा सरकार की नाकामियों को उजागर करने की होगी।

भाषा 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!