भोपाल। नए साल में एक बार फिर बैंक कर्मचारी व अधिकारी हड़ताल पर जा रहे हैं। मुंबई में हुई यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की बैठक में फैसला लिया गया कि सभी बैंकों में 7 जनवरी को एक दिनी हड़ताल रहेगी। फिर 21से 24 जनवरी तक चार दिनों हड़ताल की जाएगी। फोरम के संयोजक वीके शर्मा ने बताया कि इसके बाद भी यदि मांगों का निराकरण नहीं किया गया, तो 16 मार्च से बैंककर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।