शार्पशूटर के भाई और बहनोई को गोलियों से भूना, लाश को स्काॅर्पियो से कुचला

shailendra gupta
ग्वालियर। शार्पशूटर हरेन्द्र राणा के साथी भूरा जाट के भाई प्रीतम व उसके बहनोई राजेन्द्र जाट की बिजौली और सोनी गांव के बीच हमलावरों ने कई गोलियां चलाकर हत्या कर दी। इसके बाद शवों को स्काॅर्पियो से कुचला और आरोपी फरार हो गये।

हत्याकांड में हरेन्द्र की गोलियों का निशाना बने अवध बिहारी के चाचा महेश बुद्धोलिया और उसके भाई बृजबिहारी उर्फ टिंकू का नाम सामने आया था। दोनों बाइक से मुरार कुछ सामान लेने आये थे कि अचानक साले बहनोई को दो चार पहियों में सवार लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी। एएसपी देहात योगेश्वर शर्मा का कहना हैं कि हत्या पुरानी रंजिश पर से की गई है। अभी तक कोई गिरफ्तारी की खबर नहीं हैं।

दहेज में कार रूपया न मिलने पर दो बहुओं की गई जान

ग्वालियर। दहेज में कार नगदी नहीं मिलने से नाराज लोभी पति, सास, ससुर ने अलग-अलग मामलों में दो बहुओं को इतना परेषान किया कि उन्हें जान देना पड़ी। बहोड़ापुर निवासी 26 वर्शीय अबंतिका उर्फ लाली की षादी दो साल पहले पवनसुत काॅलौनी निवासी संजय षर्मा से हुई थी। मनमाफिक दहेज न मिलने पर ससुरालीजन परेषान करने लगे। अबंतिका की संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से झुलसने से इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। मृतका के पिता ने अबंतिका के पति संजय षर्मा, सास लक्ष्मी बाई, ससुर भरोसी षर्मा के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया। इसी प्रकार की एक अन्य घटना में थाटीपुर पुलिस ने नवविवाहिता प्रियंका गुप्ता जो मुरैना के व्यापारी मोहनलाल गुप्ता की बेटी थी, की मौत पर पति संदेष षर्मा निवासी दर्पण काॅलौनी व सास तथा ससुरालीजन भोलाराम और संदीप कुमार के खिलाफ दहेज हत्या का मामला प्रियंका के पिता की षिकायत पर दर्ज किया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!