देवास टोल मैनेजर ने की ग्रामीणों पर फायरिंग

देवास। मध्यप्रदेश के देवास जिले में टोल नाके के मैनेजर की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। घटना रविवार की रात है, जब टोल मैनेजर और पास के गांव के गाड़ी मालिकों के बीच विवाद हो गया और टोल मैनेजर ने गांववालों पर धौंस जमाने के लिए हवा में फायर कर दिया।

सारा वाकया सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। मामला देवास के पास भौरासा नामक गांव के टोल प्लाज़ा का है। पहले टोल मैनेजर के साथ गांव के लोगों का विवाद होता है, और जब वो लोग प्लाज़ा के दफ्तर पहुंचते तो वहां टोल मैनेजर बन्दूक लेकर उनका इंतज़ार कर रहा होता है।

लोगों के आते बढ़ाते ही टोल मैनेजर फायरिंग करता है। कुछ लोग इसे समझा कर अन्दर ले जाते हैं मगर वो फिर बाहर आकर और लोगों को डराने के लिए हवाई फायर करने लगता है। हालांकि इस गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन अगर आसपास के लोग उसे नहीं रोकते तो वो कुछ लोगों की जान ही ले लेता।

पुलिस ने फायरिंग करने वाले टोल मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि इस टोल प्लाजा पर पिछले चार महीनों में विवाद की ये दूसरी घटना है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!