ढाई लाख महिला सदस्य बना दी जाएगी राजमाता को श्रृद्धांजलि: महिला मोर्चा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमति लता वानखेडे ने बताया कि 25 दिसंबर राजमाता श्रीमति विजयाराजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर उनका पुण्य स्मरण करने के साथ ही महिला बहनें सदस्यता महाअभियान में जुटेगी और 230 विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित सदस्यता महाअभियान के अंतर्गत 1-1 हजार सदस्य बनायेंगी।

बहनों ने इसके लिए शिक्षा परिसर और हाट बाजारों को चिन्हित कर लिया है एवं सदस्यता अभियान की पूरी तैयारी कर ली गयी है। पार्टी ने मोर्चा को 25 लाख सदस्य बनाने का जो लक्ष्य दिया है उसे मोर्चा प्रतिबद्धता के साथ पूर्ण करेगा।

उन्होंने बताया कि सभी संभागीय मुख्यालय, जिला मुख्यालयों और नगरों में सदस्यता महाअभियान जोर शोर से आयोजित किया जा रहा है। भोपाल नगर में 3 लाख, जबलपुर 1 लाख, ग्वालियर 1 लाख, इंदौर-उज्जैन-सागर 1-1 लाख और रीवा संभागीय केन्द्र पर 50 हजार सदस्य बनाए जायेंगे। उन्होंने बताया कि भोपाल नगर में अंबेडकर नगर में घर-घर जाकर मोर्चा की बहनों ने सदस्यता अभियान को गति प्रदान की।

भाजपा का सदस्य बनने के लिए महिलाओं में बेहद चाव है और वे सदस्यता गोष्ठी में अपने अपने मोबाइल लेकर सदस्य बनने की स्पर्धा में तैयार रहती है। अंबेडकर नगर में श्रीमति भारती अग्रवाल, श्रीमति कौशल्या रजक, श्रीमति आशा कैथल, श्रीमति शांति पटेल, श्रीमति रमा शर्मा, श्रीमति भानुमति चैहान, श्रीमति अमिता साल्वे, श्रीमति सुनीता साल्वे, श्रीमति हमीदा खान, श्रीमति कलाबाई साल्वे, श्रीमति मुन्नु मोहित, श्रीमति चंदा अनुजुरे सहित बडी संख्या में बहनों ने घर घर जाकर सदस्यता की।

If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!