2 उत्पाती मुर्गे और 12 जुआरी गिरफ्तार

सुधीर ताम्रकार/बालाघाट। पुलिस ने आज अतिरिक्त मुख्य न्यायायिक दण्डाधिकारी वारासिवनी की अदालत में 2 मुर्गों एवं 12 जुआरियों को हाजिर किया। न्यायालय ने दोनों मुर्गों को बाजार में नीलाम कर देने की सजा सुनाई।

मामला मुर्गों के मल्लयुद्ध का है। मकर संक्राति का त्यौहार आते ही बालाघाट जिले के महाराष्ट से लगे सीमावर्ती क्षेत्र में मुर्गो के बाजार लगने लगे है। जिसमें मुर्गो की लडाई पर हजारों रूपये के हार जीत के दाव लगाये जाते है।

ऐसी ही एक शिकायत के आधार पर कल वारासिवनी पुलिस ने चंदन नदी के किनारे मुर्गो लडाई और उस पर हार जीत के दाव लगने की खबर मिलते ही पुलिस ने दबिश दी जिसमें दो मुर्गो सहित 12 लोगों को पुलिस ने मौके से हिरासत में लिया और 3 हजार रूपये की नगद जब्ती किया पुलिस को आता देखकर कई लोग भाग निकले।

पुलिस ने हिरासत में लिये मुर्गो को लाकप में रखा तो लाकप में ही मुर्गे आपस में लडाई करने लगे शोर शराबा सुनकर उन्हें अलग अलग रखना पड़ा पकडे गये 12 व्यक्तियों सहित 2 मुर्गो को आज अतिरिक्त मुख्य न्यायायिक दण्डाधिकारी वारासिवनी श्री भू भास्कर की अदालत मंे पेश किया गया जहां 13 जुआ एक्ट के तहत प्रत्येक आरोपी पर  100 रूपये का जुर्माना लगाया गया तथा पकडे गये मुर्गो की आम नीलामी करने के आदेश दिये।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!