कांग्रेस प्रत्याशी का पोलिंग बूथ पर हमला, ईवीएम तोड़ी, कर्मचारियों को बंधक बनाया

ग्वालियर। वार्ड 55 में पोलिंग क्रमांक 746 के अन्दर गड़बड़ी की अफवाह फैलने के बाद करीब 300 लोगों ने पोलिंग बूथ में घुसकर ईबीएम मशीन तोड़ दी। कर्मचारियों को बंधक बना लिया। घटना स्थल पर सूचना के बाद पुलिस बिलम्ब से करीब 30 मिनट बाद पहुंची।

ईबीएम, लूट, तोड़फोड़ के आरोपी कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती तब्बसुम वेगम और उसके पति इरफान वेग को कम्पू थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन पर कई धाराएं लगाई गई हैं। अन्य 50 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। पीठासीन अधिकारी विश्वनाथ बंसल को लोगों ने बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने पार्षद प्रत्याशी के साथ आये, लोगों की तलाश में पुलिस की टीमें बनाकर लगा दी हैं।

निर्वाचन आयोग ने ईबीएम टूटने वाले वार्ड नं. 55 के उक्त मतदान केन्द्र पर दुबारा मतदान का निर्णय लिया है। इस पोलिंग पर 1148 वोटरों में से 771 ने मतदान किया था।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!