भोपाल। भाजपा के बाद अब कांग्रेस के दिग्गज नेता भी दूसरे प्रदेशों में रवाना हो गए। वे वहां कांग्रेस का चुनाव प्रचार करेंगे एवं मिशन मोदी की हवा निकालेंगे। सनद रहे कि भाजपा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बतौर स्टार प्रचारक देश भर में लगाया है।
कांग्रेस हाईकमान ने मध्यप्रदेश कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह को कर्नाटक, ज्योतिरादित्य सिंधिया को गुजरात और कमलनाथ को पश्चिम बंगाल में लगाया है। तीनों नेता अपने अपने क्षेत्रों की ओर रवाना हो गए हैं।