भोपाल। किसानों की और बढ़ेगी मुश्किलें, इस बार सामान्य से कम मानसून की मौसम विभाग की भविष्यवाणी, मध्यप्रदेश में सूखे के आसार।
मौसम विभाग ने इस बार मानसून के सामान्य से कम रहने की भविष्यवाणी की है। गुरुवार को जारी आंकलन में जून से सितंबर के बीच होने वाली बारिश के सामान्य से 12 फीसदी कम रहने का अनुमान लगाया है।
मौसम विभाग ने सीजनल फोरकास्ट मॉडल के आंकलन में मानसून के दीर्घकालिक वर्षा औसत के मुकाबले इस बार 88 फीसदी तक रहने की आशंका जताई है। दक्षिण पश्चिम मानसून की सेहत कमजोर करने वाले अल-नीनो प्रभाव के लक्षण भी मजबूत हो रहे हैं। मौसम के जानकारों के मुताबिक, समुद्री तापमान बढ़ने के कारण अल-नीनो प्रभाव मजबूत हो रहा है। दक्षिण पश्चिम मानसून के दौरान प्रशांत महासागर क्षेत्र में समुद्री तापमान तापमान के अधिक रहने की आशंका 60 फीसदी तक है।