सीएम की सभा में भाजपा का प्रचार करता दिखा फरार हत्यारोपी

भोपाल। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि खंडवा से भाजपा प्रत्याशी नंदकुमार सिंह चौहान का फरार बेटा हर्षवर्धन भी प्रचार कर रहा है। 2007 में हुए मयूर अरोरा हत्याकांड के आरोपी हर्षवर्धन को खंडवा लोकसभा क्षेत्र में हुई मुख्यमंत्री की सभा में भी देखा गया।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता जेपी धनोपिया ने रविवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एक पत्रकार वार्ता में यह आरोप लगाया। धनोपिया ने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा झूठे सर्वे करा के जनता को गुमराह कर रही है। सर्वे करने वाली एजेंसियों को भाजपा के पक्ष में परिणाम दिखाने के लिए मोटी रकम दी जाती है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !