भोपाल। भाजपा के मुख्यमंत्रियों में मोदी के लिए सबसे बड़ी चुनौती माने जा रहे शिवराज सिंह चौहान ने अपने सूबे में सबसे ज्यादा बदलाव किए हैं। यहां पर मोदी या उनकी टीम ने कोई हस्तक्षेप नहीं किया।
पिछली बार लोकसभा में जीत कर पहुंचे 16 सासंदों में से मात्र छह ही फिर से चुनाव लड़ रहे है। भाजपा के इतिहास में अभी तक किसी राज्य में इतनी बड़ी संख्या में सांसद नहीं बदले गए हैं।
प्रदेश के चार सांसद तो चार माह पहले ही विधानसभा चुनाव लड़ने चले गए थे। बाकी 12 में आधे छह के टिकट काट दिए गए। जिनके टिकट काटे गए हैं उनमें कैलाश जोशी, अशोक अर्गल, गोविंद मिश्रा, जितेंद्र बुंदेला, शिवराज लोधी व माखन सिंह सोलंकी शामिल हैं। यह सभी 20 हजार से लेकर 70 हजार वोटों के अंतर से चुनाव जीते थे।