सिकन्दराबाद-नई दिल्ली केे बीच प्रीमियम एक्सप्रेस सेवा 25 से

shailendra gupta
भोपाल। रेल मंत्रालय द्वारा अतिक्ति रेल यातायात को क्लियर करने के उद्देश्य से सिकन्दराबाद-नई दिल्ली-सिकन्दराबाद के बीच प्रीमियम एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जा रही है। इस प्रीमियम गाड़ी की बुकिंग https://www.irctc.co.in/ द्वारा की जायेगी।

इस गाड़ी का टिकट तत्काल शुल्क के साथ मिलेगा एवं कोई भी रियायत नहीं मिलेगी तथा यात्रियों को प्रतीक्षासूची टिकट भी जारी नहीं किया जायेगा। इसके अतिरिक्त इस गाड़ी के टिकट की धनवापसी (रिफण्ड) नहीं होगी।

दिनांक 25 अप्रैल 2014 को गाड़ी संख्या 02723 सिकन्दराबाद स्टेशन से 10:10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन(शनिवार को) 13:10 बजे नई दिल्ली स्टेशन पहुॅचेगी। इसी प्रकार दिनांक 26 अप्रैल 2014 को गाड़ी संख्या 02724 नई दिल्ली से 19:05 बजे प्रस्थान कर अगले दिन(रविवार को) 22:05 बजे सिकन्दराबाद स्टेशन पर पहुॅचेगी।

इस गाड़ी में 1 द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी, 3 तृतीय वातानुकूलित श्रेणी, 08 शयनयान श्रेणी, 1 पेन्ट्रीकार तथा 2 एस.एल.आर./एस.एल.आर.डी. सहित कुल 15 कोच रहेंगे।


भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!