2014 में आत्महत्याएं बढ़ेंगी, प्रॉपर्टी और गोल्ड सहित कई चीजों के दाम गिरेंगे

shailendra gupta
अशोक भारद्वाज/भोपाल। वर्तमान वर्ष 2014 कई बड़े परिवर्तन लेकर आया है। पहला परिवर्तन सबको दिखाई देने लगा है। इसके अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण बदलाव समाज में होंगे।

वर्ष 2014 चन्द्रमा से प्रभावित वर्ष है। इस वर्ष का राजा चन्द्रमा है मंत्री भी चन्द्रमा ही है अत: पूरा का पूरा वर्ष पूर्णिमा से अमावस्या की तरह उतार चढ़ाव वाला होगा। कुछ प्रमुख चीजें हैं जो समाज में स्पष्ट रूप से दिखाई देंगी।

समाज में आत्महत्याओं की घटनाएं तेजी से बढ़ेंगी, खासकर समाज के प्रमुख परिवारों में जो प्रतिष्ठित माने जाते हैं आत्महत्याओं की घटनाएं होंगी, दाम्पत्य जीवन में उतार चढ़ाव आएंगे और समाज के गणमान्य लोगों के व्यक्तिगत जीवन चर्चाओं का विषय बनेंगे।

बाजार में प्रॉपर्टी के दामों में 30 प्रतिशत तक की गिरावट आएगी। सोना एवं चांदी के दामों में भी भारी गिरावट दिखाई देगी। सोना 25000 और चांदी 40000 से नीचे तक जाती हुई दिखाई देगी। इसके विरुद्ध सेंसेक्स 25000 का और निफ्टी 6500 का आंकड़ा पार कर जाएंगे। विलासिता की वस्तुएं, इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स, लक्झरी कारें, इत्यादि सस्ते हो जाएंगे जबकि रसोई का राशन मंहगाई के चरम तक पहुंचेंगा।

प्रशासनिक एवं राजनैतिक गलियारों में भी काफी उथलपुथल रहेगी। केन्द्र व देश में जितनी भी प्रमुख सरकारें चर्चाओं में आएंगी, नवम्बर के बाद उनमें काफी गहमागहमी दिखाई देगी। कई अप्रत्याशित निर्णय होंगे और आश्चर्यजनक परिणाम दिखाई देंगे। प्रशासनिक मामलों में इस साल कई बड़े भ्रष्टाचार कानूनी शिकंजे में बुरी तरह फंस जाएंगे और भारत के इतिहास में यह पहली बार होगा कि कानूनी ​कार्रवाईयों से घबराकर कई प्रशासनिक अधिकारी आत्मसमर्पण करेंगे। खुद आगे आकर अपना भ्रष्टाचार स्वीकार करेंगे। 

लेखक श्री अशोक भारद्वाज श्री महाकाल ज्योतिष एवं अनुसंधान केन्द्र के संचालक हैं एवं कालसर्प व मंगल दोष विशेषज्ञ हैं।
संपर्क 9893250809
 

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!