राजेश शुक्ला/अनूपपुर। देश भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बगावत की लहर चल पड़ी है। इसी लहर में जिले के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी डुबकी लगा रहेंं है। 3 अप्रैल की दोपहर होटल मंदाकिनी में प्रेस कांफ्रेंस कर राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम लिखे गये पत्र को मीडिया के हवाले करते हुये अपना सशर्त इस्तीफा भी सर्वजानिक किया।
कांग्रेस द्वारा घोषित सांसद प्रत्याशी श्रीमती राजेश नंदिनी पर आरोप लगाते हुये पदाधिकारियों ने अपमानित करने की बात कहीं। प्रेस कांग्रेस में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने संगठन के पदों से इस्तीफा दे दिया है।
बदल जाते अध्यक्ष
प्रेस कांग्रेस में उपस्थित कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल, जैतहरी ब्लॉक अध्यक्ष सरदार करतार सिंह, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती गीता सिंह, उपाध्यक्ष शिव प्रसाद सोनी, उदय प्रताप सिंह, ईश्वर अहमद समेत दो सौ कार्यकर्ताओ की सूची सौंपी। जिन्होनें यह आरोप लगाते हुये इस्तीफा दिया कि चुनाव के ठीक पूर्व अध्यक्षों की जगह पर कार्यवाहक अध्यक्ष की नियुक्ति कर पुराने कर्मठ कार्यकर्ताओं की बेइज्जती की जाती है।
बागियों को ताज
जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि पूर्व में संपन्न हुये चुनावों में कांग्रेस की जड़ों में मट्ठा डालने वालों को सांसद प्रत्याशी के सह पर रेवड़ी प्रदान की जा रही है। उदाहरण के लिये उन्होने पूर्व जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह के भाई विनय सिंह का नाम लिया। इतना ही नहीं योगेन्द्र राय का नाम भी खुलकर बोला गया।
तो हो जायेगी वापसी
संगठन के पदों से इस्तीफा देते हुये पदाधिकारियों ने यह शर्त रखी है कि यदि कार्यवाहक अध्यक्ष की घोषणा वापस ली जाती है साथ ही विरोध करने वालों के विरूद्ध फिर से अनुशासनात्मक कार्यवाही जारी रखी जायें। तो वें अपने दायित्वों का निर्वहन फिर से निष्ठा पूर्वक करेगेें।