नरसिंगपुर। अतिथि शिक्षकों का उपवास कल तेरहवें दिन भी जरी रहा। यहाँ जनपद मैदान में धरनारत अतिथि शिक्षको द्वारा मांगे पूरी होने तक संघर्ष का रास्ता न छोड़ने कि बात कही गई है।
आंदोलनरत अतिथि शिक्षको का कहना है कि ओला-पाला पीड़ित किसानो के लिए शासन -प्रशासन जैसी संवेदनशीलता दिखा रहा है ,वैसी अतिथि शिक्षको के लिए क्यों नहीं ? नियमित शिक्षको के साथ बराबरी के साथ काम करने बाला अतिथि शिक्षक उन तमाम सुविधाओ से वंचित है , जो उसे मिलनी चाहिये। धरना देने वालो में जीतेन्द्र ,महेंद्र उपाध्यक्ष आदि अतिथि शिक्षक शामिल थे।