स्वयंसेवको, नमो नमो मत जपो: भागवत

shailendra gupta
नई दिल्ली। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं को कड़ा संदेश दिया है। भागवत ने कहा है कि भाजपा के लिए काम करते समय संगठन को अपनी मर्यादा पार नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संघ को व्यक्ति विशेष की ओर से चलाए जा रहे कैंपेन या मुहिम से दूर रहना चाहिए।

बेंगलुरू में संघ की प्रतिनिधि सभा को संबोधित करते हुए मोहन भागवत ने कहा कि हमें यह बात नहीं भूलनी चाहिए कि हम राजनीति में नहीं है। हमारा काम नमो-नमो (नरेंद्र मोदी, नरेंद्र मोदी) करना नहीं है बल्कि अपने लक्ष्य के लिए सतत काम करना है।

भागवत ने कहा कि मौजूदा हालातों में निर्लिप्त भाव से काम करना ज्यादा अहम है। उन्होंने कहा कि हमारी अपनी मर्यादा है। हमें उसे नहीं तोड़ना है। भागवत ने ये टिप्पणियां मुक्त चिंतन के दौरान प्रतिनिधियों की ओर से उठाए गए मुद्दों के जवाब में की। प्रतिनिधि सभा की इस बैठक में भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह और भाजपा के संगठन महासचिव रामलाल भी मौजूद थे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!